Logo
  • July 27, 2024
  • Last Update July 25, 2024 2:05 pm
  • Noida

Mohan Bhagwat तो मस्जिद-मदरसा जाने लगे, कुछ दिनों में मोदी भी ‘टोपी’ पहनने लगेंगे: दिग्विजय सिंह

Mohan Bhagwat  तो मस्जिद-मदरसा जाने लगे, कुछ दिनों में मोदी भी ‘टोपी’ पहनने लगेंगे: दिग्विजय सिंह

राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को कहा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा का असर RSS प्रमुख Mohan Bhagwat पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि भागवत को मदरसा और मस्जिद जाने पर मजबूर होना पड़ा है और कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘टोपी’ पहननी शुरू कर देंगे।

दिग्विजय भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति के प्रमुख हैं। उन्होंने इंदौर में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के बीच कहा, ‘भाजपा इन दिनों आलोचना के लिए खासकर राहुल गांधी को इसलिए चुन रही है, क्योंकि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने के भीतर भागवत मदरसा और मस्जिद जाने लगे हैं। थोड़े ही दिनों में मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे।’

Mainpuri By Election: डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अपर्णा? यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने साफ किया रुख

भारत लौटने के बाद ‘टोपी’ नहीं लगाते मोदी: दिग्विजय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब और अन्य देशों में तो ‘टोपी’ पहनते हैं, लेकिन वह भारत लौटने के बाद सिर पर ‘टोपी’ नहीं लगाते। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का 2 महीने के भीतर बहुत असर हुआ है। इसीलिए संघ के एक बड़े नेता को कहना पड़ा कि देश के गरीब लोग और गरीब व अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि आप देखिएगा, जब यह यात्रा अपने आखिरी मुकाम श्रीनगर पहुंचेगी, तब क्या होता है।

 

editor
I am a journalist. having experiance of more than 5 years.

Related Articles