राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav का सिंगापुर में आज किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशनल सफलतापूर्वक हो गया. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी डोनेट किया है. लालू से पहले रोहिणी का ऑपरेशन हुआ. इस दौरान उनके बेटे तेज प्रताप यादव समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक किया.
तेज प्रताप यादव ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरे पिता श्री लालू प्रसाद जी के स्वास्थ कामना को लेकर आज पटना स्थित अपने आवास पर महामृत्युंजय एवं रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया.” तेज प्रताप यादव ने पूजा करते हुए कई तस्वीरें भी ट्वीट की है. इससे पहले बिहार सरकार में मंत्री आलोक मेहता, विधायक रीतलाल यादव, वरिष्ठ आरजेडी नेता रामपन्नी सिंह, मुखिया शिव कुमार यादव समेत कार्यकर्ताओं ने भी लालू यादव की सेहत के लिए पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक किया था.
Crime News, चचेरे भाई के दो टुकड़े कर कटे सिर के साथ ली सेल्फी
बिहार के डिप्टी सीएम और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर बताया, ‘पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया. डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं. आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद.”




