Logo
  • July 27, 2024
  • Last Update July 25, 2024 2:05 pm
  • Noida

डबल इंजन सरकार में आ गई तकनीकी खराबी? BJP और सांसद के बीच उत्तराखंड में बढ़ीं दूरियां!

डबल इंजन सरकार में आ गई तकनीकी खराबी? BJP और सांसद के बीच उत्तराखंड में बढ़ीं दूरियां!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री ने खुद संगठन को इसकी जानकारी दी है। दरअसल भाजपा प्रदेश संगठन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए हर विधानसभा और लोक सभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए थे।

इसमें सभी सांसदों की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रमों में सांसदों के समन्वय का जिम्मा पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट को दिया गया था। उनकी ओर से तैयार किए गए कार्यक्रम में सभी सांसदों और मन की बात के लिए चिह्नित स्थान का जिक्र किया गया है। लेकिन टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के नाम के आगे लिखा गया है कि उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Morbi Bridge Accident: ‘मैंने बहुत कम ऐसी पीड़ा अनुभव की होगी’ मोरबी की घटना पर भावुक हुए पीएम मोदी

इससे सांसद माला राज्यलक्ष्मी और प्रदेश संगठन के बीच तालमेल की असलियत खुलकर सामने आई है। सोशल मीडिया में वायरल हुआ पत्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट की ओर से तैयार की गई सांसदों के कर्यक्रम की सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। लोग भाजपा संगठन और सांसद के बीच सम्पर्क न होने पर लगातार चुटकियां ले रहे हैं। कई लोग इसे डबल इंजन में आई तकनीकी खराबी करार दे रहे हैं।

 

editor
I am a journalist. having experiance of more than 5 years.

Related Articles