Logo
  • October 15, 2025
  • Last Update January 8, 2025 1:51 pm
  • Noida

किंग चार्ल्स III की ताजपोशी, दुनियाभर के 2 हजार से अधिका मेहमान बने राज्याभिषेक में साक्षी

किंग चार्ल्स III की ताजपोशी, दुनियाभर के 2 हजार से अधिका मेहमान बने राज्याभिषेक में साक्षी

King Charles III Coronation: किंग चार्ल्स III का शनिवार को ऐतिहासिक राज्याभिषेक हो गया है। वह अपनी पत्नी और क्वीन कैमिला के साथ वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे, जहां उन्हें एक धार्मिक समारोह में यूनाइटेड किंगडम के किंग का ताज पहनाया गया। ये परंपरा लगभग एक हजार साल पुरानी है। समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी कैमिला भी आधिकारिक रूप से ‘क्वीन’ बन गईं।

1066 में विलियम द कॉन्करर के बाद से हर ब्रिटिश राज्याभिषेक वेस्टमिंस्टर एब्बे में ही हुआ है। ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स शनिवार को यहां एबे वेस्टमिंस्टर में होने वाले अपने ऐतिहासिक राज्याभिषेक के दौरान शाही सिंहासन पर बैठे। 86 वर्ष पहले इस गद्दी पर उनके नाना जॉर्ज-VI ताजपोशी के समय बैठे थे।

बता दें कि शाही परंपरा के अनुसार ताजपोशी के समय कई स्टेप होते हैं और इस दौरान अलग-अलग पारंपरिक गद्दियों और सिंहासनों का उपयोग किया जाता है।राज्याभिषेक के दौरान महाराजा चार्ल्स और उनकी पत्नी महारानी कैमिला अलग-अलग क्षणों में ‘सेंट एडवर्ड्स चेयर’, ‘चेयर्स ऑफ स्टेट’ और ‘थ्रोन चेयर्स’ पर बैठे।

इस दौरान ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में ‘बिब्लिकल बुक ऑफ कोलोसियन’यानी बाइबिल के कुछ अंश पढ़े।
बता दें कि सुनक ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री हैं और हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं। बाइबिल पढ़कर उन्होंने ईसाई समारोह की आस्था बहु-विश्वास को आगे बढ़ाया।

आखिर में किंग ने 17वीं सदी का सेंट एडवर्ड क्राउन पहना, जो सॉलिड गोल्ड से बना हुआ है। इसका वजन लगभग ढाई किलो है।इसे सिर्फ राज्याभिषेक के दौरान पहना जाता है, जो कि प्रतीकात्मक होता है। राज्याभिषेक के बाद इसे सहेजकर रख दिया जाता है।

PM मोदी ने बेल्लारी में केरल स्टोरी फिल्म की चर्चा, बोले- बम-बारूद के बगैर ये समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिश

इस बीच किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला वेस्टमिंस्टर एब्बे में ऐतिहासिक राज्याभिषेक के लिए एक धार्मिक समारोह में पहुंचे। शाही जोड़े ने बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एब्बे 2.2 किलोमीटर की यात्रा की।

editor
I am a journalist. having experiance of more than 5 years.

Related Articles