Logo
  • July 27, 2024
  • Last Update July 25, 2024 2:05 pm
  • Noida

कटरीना जैसी कामयाब महिला का पति कैसे बनें? एक्टर विकी कौशल ने दिए मजेदार टिप्स

कटरीना जैसी कामयाब महिला का पति कैसे बनें? एक्टर विकी कौशल ने दिए मजेदार टिप्स

विकी कौशल और कटरीना कैफ की लव स्टोरी बॉलीवुड की कुछ सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में गिनी जाती है। दोनों कई मामलों में एक दूसरे के अपोजिट हैं, लेकिन फिर भी दोनों को प्यार हुआ और दोनों दिसंबर 2021 में शादी करके अपनी बाकी की जिंदगी साथ बिताने का फैसला किया। विकी-कटरीना की लव स्टोरी के बारे में अभी भी बहुत सी चीजें सीक्रेट ही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विकी कौशल ने उन चीजों के बारे में बताया जो उन्होंने कटरीना कैफ से सीखी हैं।

कटरीना से इन चीजों में हेल्प लेते हैं विकी कौशल
विकी कौशल ने यह टिप्स दिए कि कैसे किसी कामयाब महिला का अच्छा पति बना जा सकता है। एक्टर ने कहा- कटरीना वैसे तो बहुत सेंसिटिव और इमोशनल है, लेकिन बात जब काम की आती है तो वह बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल है। अपने तजुर्बे की वजह से वह ग्राउंड रियलिटी को अच्छी तरह समझती है। विकी ने बताया कि इससे उन्हें मदद मिलती है और यह उनके लिए बहुत बड़े सपोर्ट की तरह है।

यह काम किया तो आ जाती है विकी की शामत
विकी कौशल ने बताया कि प्रोफेशनल मामलों में उनकी पत्नी कटरीना कैफ एक तथ्य को सिर्फ तथ्य की तरह ही उभारकर सामने रख देती हैं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि अगर कभी मैंने उसे अपने डांस रिहर्सल की वीडियो दिखा दीं, तो बस फिर मैं गया काम से। विकी ने बताया कि अगर कभी कटरीना अपना पॉइंट ऑफ व्यू रखती हैं तो वह बहुत ध्यान से सुनते हैं, क्योंकि वह बहुत तर्कसंगत बात कह रही होती हैं, जिसमें एक अलग तरह का पॉइंट ऑफ व्यू होता है।

 

Aishwariya Rai Trolled, एयरपोर्ट लुक पर एश्वर्या राय को फैंस ने किया ट्रोल

 

 

कैसे बनें एक कामयाब महिला का अच्छा पति?
विकी कौशल ने अपने फैंस को ये टिप्स भी दिए कि कैसे एक कामयाब महिला का अच्छा पति बना जाए। एक्टर ने कहा कि इसका राज है एक अच्छा इंसान होना। उन्होंने कहा कि जब दो लोग मिलते हैं तो उन्हें आपस में किसी मिडिल पॉइंट पर रुकना चाहिए। इसमें ‘तुम’ या ‘मैं’ का हिसाब नहीं होना चाहिए। एक्टर ने कहा कि रिलेशनशिप में कई बार आपको वो चीजें छोड़ देनी चाहिए जो आप चाहते हैं, या आपको पसंद हैं। क्योंकि चीजें अब सिर्फ ‘आपके’ बारे में नहीं रहीं। अब चीजें ‘आप दोनों’ के बारे में हैं।

 

editor
I am a journalist. having experiance of more than 5 years.

Related Articles