Logo
  • July 27, 2024
  • Last Update July 25, 2024 2:05 pm
  • Noida

शादीशुदा आदमी संग भागने पर पत्थर मारने की सजा, Taliban के खौफ से महिला ने की सुसाइड

शादीशुदा आदमी संग भागने पर पत्थर मारने की सजा, Taliban के खौफ से महिला ने की सुसाइड

अफगानिस्तान में Taliban के शासन में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का सिलसिला जारी है। ताजा मामला घोर प्रांत से सामने आया है। यहां एक महिला शादीशुदा व्यक्ति के साथ भाग गई थी। तालिबानी लड़ाकों ने उसे पत्थरों से मारने की सजा सुनाई। जनता के सामने महिला का अपमान किया जाता, उस पर हमले होते… इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।

Taliban के प्रांतीय पुलिस प्रमुख के कार्यकारी प्रवक्ता अब्दुल रहमान ने कहा कि दोषी महिला को सार्वजनिक रूप से पत्थर मारने की सजा सुनाई गई थी, क्योंकि स्थानीय स्तर पर महिला जेल नहीं थी। इस सजा से पहले ही उसने दुपट्टे से अपना गला घोंट लिया। उसके घर पर उसकी लाश मिली।

‘मुल्लाओं भाग जाओ…’ Iran में चल रहे प्रदर्शनों में लगाए गए नारे

पत्थर मारने या फिर कोड़े मारने की सजा
अफगानिस्तान में हाल के दिनों में महिलाओं के घर से भागने की कई घटनाएं सामने आई हैं। तालिबानी अधिकारियों ने इन लोगों को पत्थर मारकर मौत के घाट उतारने या फिर सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारने की सजा सुनाई है। ये मामले ऐसे समय सामने आ रहे हैं जब देश में महिलाओं के खिलाफ सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। कई इलाकों में उन्हें शिक्षा हासिल करने पर भी रोक है।

 

editor
I am a journalist. having experiance of more than 5 years.

Related Articles