Logo
  • October 18, 2024
  • Last Update October 5, 2024 3:17 pm
  • Noida

Joe Biden की बहन और भाइयों की रूस में नो एंट्री, जैसे को तैसा के फॉर्मूले पर व्लादीमीर पुतिन

Joe Biden की बहन और भाइयों की रूस में नो एंट्री, जैसे को तैसा के फॉर्मूले पर व्लादीमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन जैसे को तैसा के फॉर्मूले पर चलने लगे हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden के परिवार को लेकर एक ऐसा फैसला लिया है, जिसमें इस फॉर्मूले की झलक मिल रही है। असल में रूस ने 200 अमेरिकी नागरिकों के रूस में घुसने पर बैन लगा दिया है। इन 200 नागरिकों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बहन और दो भाई भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि पुतिन ने यह फैसला अमेरिका द्वारा खुद पर लगाए गए प्रतिबंधों के बदले में लिया गया है।

खार खाए बैठे हैं पुतिन
खबरों के मुताबिक वेलेरी बाइडेन ओवेन्स, जेम्स ब्रायन बाइडेन और फ्रांसिस विलियम बाइडेन को रूस की यात्रा करने से प्रतिबंधित किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस लिस्ट में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे भी शामिल हैं। बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद से अमेरिका समेत विभिन्न देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि विभिन्न यूरोपीय देशों ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाए थे। इन प्रतिबंधों से रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन काफी ज्यादा खार खाए हुए हैं।

जी-20 समिट में शामिल होंगे चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping , क्या पीएम मोदी से होगी मुलाकात?

खेरसॉन से हाथ धो बैठा है रूस
गौरतलब है कि खेरसॉन से रूसी सेनाओं के हटने के बाद यूक्रेन की सेना ने 11 नवंबर को यहां फिर से कब्जा जमा लिया। यूक्रेन के विदेश मंत्री रूसी सेनाओं के खेरसॉन से हटने के फैसले का स्वागत किया है। गौरतलब है कि फरवरी में रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले के बाद पहली बार कुछ ऐसा हुआ है, जिसे यूक्रेन अपनी जीत के रूप में देख रहा है। सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें दिख रहा है यूक्रेन के लोग वहां पर अपनी सेना का स्वागत कर रहे हैं।

 

editor
I am a journalist. having experiance of more than 5 years.

Related Articles