Logo
  • July 27, 2024
  • Last Update July 25, 2024 2:05 pm
  • Noida

रश्मिका मंदाना नहीं इस एक्ट्रेस को Vijay Deverakonda ने बताया अपना ‘प्यार’, किया ट्वीट

रश्मिका मंदाना नहीं इस एक्ट्रेस को Vijay Deverakonda ने बताया अपना ‘प्यार’, किया ट्वीट

Vijay Deverakonda तेलुगू इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं। उनका बॉलीवुड डेब्यू सफल नहीं रहा। कुछ समय पहले उनकी फिल्म लाइगर रिलीज हुई थी। विजय का नाम साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से जोड़ा जाता रहा है। दोनों इंडस्ट्री के हॉटेस्ट एक्टर्स में से है। हालांकि अभी तक उन्होंने साफ तौर पर अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है। इस बीच विजय ने अपने ट्वीट से सभी को चौंका दिया जिसमें उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु को अपना ‘प्यार’ बताया। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज के दिनों से सामंथा की फिल्मों को देखते आ रहे हैं।

साउथ फिल्में जिस तरह हिंदी भाषी क्षेत्रों में तहलका मचा रही हैं उसके बाद सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म यशोदा का फैन्स को इंतजार है। फिल्म सरोगेसी रैकेट की कहानी है। सामंथा इसमें सरोगेट मां बनी हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यशोदा को तमिल और तेलुगू में बनाया गया है। इसे हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में डब किया जाएगा।

‘गोविंदा को गोविंदा’ बनाने वाले इस्माइल श्रॉफ के निधन पर इंडस्ट्री ने जताया दुख

विजय ने शेयर किया ट्रेलर
विजय देवरकोंडा अपने ट्वीट में लिखते हैं, ‘उनसे प्यार हो गया था जब एक कॉलेज के बच्चे के रूप में मैंने उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर देखा था। आज मैं उनकी हर चीज की प्रशंसा करता हूं। वह बहुत प्यारी हैं। आप सभी के साथ शेयर करते हुए खुशी महसूस हो रही है, सामंथा की नई फिल्म यशोदा का ट्रेलर। 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।‘

editor
I am a journalist. having experiance of more than 5 years.

Related Articles