Logo
  • July 27, 2024
  • Last Update July 25, 2024 2:05 pm
  • Noida

सुहागरात’ मनाकर खिलाता था जहरीली गर्भनिरोधक गोलियां, 20 दुल्हनों को सुलाया मौत की नींद

सुहागरात’ मनाकर खिलाता था जहरीली गर्भनिरोधक गोलियां, 20 दुल्हनों को सुलाया मौत की नींद

लव जिहाद की कथित घटनाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं किस तरह किसी निर्दोष की जान जोखिम में डाल सकती है, हाल ही में आई एक वेब सीरीज ‘दहाड़’ इस पर रोशनी डालती है। अभिनेता विजय वर्मा ने इस क्राइम थ्रिलर में एक सीरियल किलर की भूमिका निभाई है। वेब सीरीज में विजय वर्मा का करैक्टर किसी राक्षस से कम नहीं दिखाया गया है।

आपको बता दें कि विजय वर्मा द्वारा निभाई गई भूमिका पूरी तरह से काल्पनिक नहीं है। बल्कि यह वास्तविक जीवन के सीरियल किलर मोहन कुमार उर्फ ​​साइनाइड मोहन के साथ कई समानताएं रखती है।

कौन है साइनाइड मोहन?
साइनाइड मोहन, जिसका असली नाम मोहन कुमार है, एक कुख्यात भारतीय सीरियल किलर है।
पीड़ितों को साइनाइड से जहर देकर मारने के कारण उसका नाम “साइनाइड” रखा गया।
मोहन ने 2003 और 2009 के बीच कर्नाटक में 20 महिलाओं की हत्या की थी।
हत्या के बाद वो लड़कियों के गहने लूट कर भाग जाता था। उसने कुल 20 लड़कियों की हत्या इसी तरह की थी।

मोहन 20 से 30 उम्र की अविवाहित लड़कियों को पहले प्यार का झांसा देता फिर उनका विश्वास हासिल करता और उसके बाद उनसे साथ शादी कर लेता था।
शादी के बाद वह उन लड़कियों को उनके शहर से दूर लेकर जाता था। फिर किसी होटल में फर्जी पहचान पत्र पर ठहरता था।
मोहन कुमार हर लड़की से अपना नाम अलग-अलग बताता था।

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने US में कव्वाली गा कर सिद्धू को दी श्रद्धांजलि

लड़कियों के साथ एक रात होटल में गुजारता था। शारीरिक संबंध बनाने के बाद अगले दिन उन्हें वो गर्भनिरोधक गोलियां देता था।
सायनाइट वाली दवा खाने के बाद, मोहन मौत की बात कन्फर्म होने पर होटल या लॉज लौटता और महिला से जुड़ी निशानियां नष्ट कर देता था।
मोहन लड़कियों को मौत के घाट उतारने के बाद उनके गहने और सामान लेकर घटनास्थल से भाग जाता था।

माना जाता है कि साइनाइड मोहन ने कम से कम 20 युवतियों की हत्या की थी। हालांकि, पीड़ितों की सही संख्या इससे भी अधिक हो सकती है, क्योंकि कुछ मामले अनसुलझे या अज्ञात रहे। सुनंदा नाम की एक पीड़िता की मौत की जांच के बाद मोहन का राक्षसी चेहरा दुनिया के सामने आया।

editor
I am a journalist. having experiance of more than 5 years.

Related Articles