Logo
  • July 27, 2024
  • Last Update July 25, 2024 2:05 pm
  • Noida

Ukrainian police की खूब हो रही तारीफ, बर्फ से जमी झील में अंजाम दिया यह कारनामा

Ukrainian police की खूब हो रही तारीफ, बर्फ से जमी झील में अंजाम दिया यह कारनामा

Ukrainian police are being praised : रूसी सेना के हमले के बीच यूक्रेनी पुलिस का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में यूक्रेन पुलिस के जवान डॉगी के साथ बर्फ में फंसी महिला को निकाल रहे हैं। यह महिला एक झील में बर्फ की एक मोटी परत के बीच अपने कुत्ते के साथ फंस गई थी। यह वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। यूक्रेनी पुलिस अधिकारियों की बहादुरी का यह वीडियो एबीसी न्यूज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।

लोगों ने की तारीफ
वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिस अधिकारी जमी हुई झील की तरफ से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी निगाह बर्फ की परत में फंसी महिला और उसके डॉगी पर पड़ी। यह देखते हुए पुलिस टीम उनकी तरफ जाती है। उनमें से एक पुलिस अफसर अपने कपड़े निकालकर झील की तरफ जाता है और टीम के बाकी सदस्य उसे एक रस्सी के सहारे पकड़े रहते हैं।

सिपाही बर्फ पर घुटनों के बल पर चलता हुआ महिला की तरफ जाता है और वहां से दोनों को निकालता है। इसके बाद दोनों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान की तरफ ले जाया जाता है। इस कारनामे को अंजाम देने के लिए यूक्रेन पुलिस की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बहादुर यूक्रेनी’। एक अन्य ने लिखा यह पुलिसवाला कुछ अलग ही मटीरियल से बना हुआ है।

Nikki Neisler: सेंसेशन बनी खेत में काम करने वाली लड़की, फोटो देखकर बोल उठेंगे- भाई! ये झूठ बोल रही

शांति की प्रार्थना करते रो पड़े थे पोप
बता दें कि यूक्रेन में युद्ध के चलते हालात बेहद खराब हैं। हाल ही में यूक्रेन में शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पोप फ्रांसिस रो पड़े थे। वह रोम में वर्जिन मेरी की प्रतिमा के पास अपनी सालाना विजिट के लिए गए थे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उनका गला रुंध गया था। इस दौरान वहां मौजूद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे थे। वहीं, एक अन्य डॉक्टर का वीडियो भी वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपनी टीम के साथ एक बच्चे की ओपन हार्ट सर्जरी कर रहे थे। इस दौरान बिजली तक नहीं थी। उनका वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग इमोशनल हो गए थे।

editor
I am a journalist. having experiance of more than 5 years.

Related Articles