हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:5022 नव॰

Istanbul bomb blast के कुछ घंटे बाद संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार, मंत्री ने कुर्द PKK पर लगाया आरोप

turkey
WhatsApp ↗
Istanbul bomb blast: तुर्की में इस्तांबुल के लोकप्रिय इस्तिकलाल एवेन्य पर बम धमाका मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री सुलेमान सोयलू ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी है। सोयलू ने इस हमले के लिए कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारी शुरुआती जांच में पता चला है कि इसके पीछे पीकेके आतंकवादी संगठन का हाथ है। हालांकि, जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मालूम हो कि रविवार को हुए इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और 53 जख्मी हुए हैं। इस्तिकलाल एवेन्य में हुए विस्फोट की वजह साफ नहीं हो सकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट की जांच करने का जिम्मा पांच अभियोजकों को दिया गया है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इस भीषण विस्फोट को 'हमला' करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अपराधियों को दंडित किया जाएगा। एर्दोआन ने कहा कि चार लोगों की घटनास्थल पर और 2 की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने ट्विटर पर कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आसमान में दो विमानों की भिड़ंत, America में एयर शो के दौरान हादसा; देखें खौफनाक वीडियो घटनास्थल पर आग की लपटें उठती दिखीं ऑनलाइन पोस्ट की गई वीडियो में दिख रहा है कि आग की लपटें निकल रही हैं और फिर जोर का धमाका हुआ। मौके पर राहगीर मुड़े और इधर-उधर भागने लगे। अन्य फुटेज में दिख रहा है कि एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया है। https://www.youtube.com/watch?v=l_y6DA15hPg  
← पिछली खबरमंगेतर ने ही लीक किया था PAK Actress का इंटीमेट वीडियोअगली खबर →Symptoms of Diabetes : बढ़ते शुगर लेवल के इन संकेतों को कहीं आप तो नहीं कर रहे इग्नोर?
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।