Logo
  • January 14, 2026
  • Last Update January 8, 2025 1:51 pm
  • Noida

वेब स्टोरी

राजस्थान में त्वरित अदालतें खोलने पर किया जा रहा विचार: गहलोत

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने के लिए त्वरित अदालतें खोलने के संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भिजवाने के साथ ही राज्य स्तर पर भी उच्च न्यायालय से विमर्श कर प्रदेश में इस प्रकार की अदालतें खोलने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आपराधिक घटनाओं के बाद पीड़ितों के शव रखकर प्रदर्शन करने को अनुचित बताते हुए कहा कि…

पंजाब के गांव में सुखबीर बादल के काफिले को रोकने की कोशिश, अकाली दल कार्यकर्ताओं से झड़प

चंडीगढ़ : पंजाब के फरीदकोट जिले में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के काफिले को रोकने की कोशिश करने वाले लोगों के एक समूह और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।   पुलिस ने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है कि समूह बादल के काफिले को क्यों रोकना चाहता था। उसने बताया कि जब उनका…

दिल्ली में शिक्षक की हत्या के आरोप में किशोर हिरासत में

नयी दिल्ली : दिल्ली में अपने ट्यूशन शिक्षक की हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शिक्षक ने कथित तौर पर कई बार लड़के का यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने बदला लेने के लिए धारदार हथियार से शिक्षक की हत्या कर दी। हत्या करने के तीन दिन बाद शुक्रवार…

30 ईएसआईसी अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सेवा शुरू

नयी दिल्ली : सरकार ने देश भर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 30 अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू की है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में ईएसआईसी मुख्यालय में ईएसआई निगम की 191वीं बैठक के दौरान कीमोथेरेपी सेवा की शुरुआत की। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस सेवा…

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया

जयपुर : राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में चौंकाने वाली घटना में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार रात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा। धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान ने बताया कि…

हरियाणा के रेवाड़ी में फैक्टरी के बॉयलर में गिरने से कर्मचारी की मौत

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी में बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते समय बॉयलर में गिरने से एक कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के खीरी के ईशानगर गांव के मूल निवासी मेहताब (22) के रूप में की गई। यह हादसा बृहस्पतिवार रात को हुआ था। पुलिस के मुताबिक, मेहताब ने दो…

घर की आटा चक्की से करंट लगने से दो बच्चों समेत चार की मौत

जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को घर की आटा चक्की से करंट लगने से एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रामसर सर्किल अधिकारी अनिल सारण ने बताया कि आरंग गांव निवासी अर्जुन सिंह के घर में आटा चक्की से करंट लगने से उसकी पत्नी छेलू कंवर (23), उसके दो…

काशी में धूमधाम से मनाया गया शंकराचार्य सदानंद जी महाराज का 65वां अवतरण दिवस

वाराणसी : ज्यपाद अनंतश्रीविभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का 65वां अवतरण दिवस आज भाद्रपद द्वितिया तदानुसार 1 सितम्बर को काशी के शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में धूमधाम से मनाया गया। उक्त जानकारी देते हुए परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती “1008” जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के आदेशानुसार…

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सरकारी क्षेत्र निभाएगा अहम भूमिका : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले कुछ वर्षों में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सहकारी क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में एक अलग सहकारिता मंत्रालय का निर्माण नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा प्रमुख क्षेत्र को दिए जाने वाले महत्व को रेखांकित करता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस कदम ने इस…

धूमधाम से मनाया जायेगा शंकराचार्य सदानंद जी का अवतरण दिवस

वराणसी : पूज्यपाद अनंतश्रीविभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का अवतरण दिवस कल भाद्रपद द्वितीया तिथि तदानुसार 1 सितम्बर को काशी के शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में धूमधाम से मनाया जायेगा। उक्त जानकारी शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती “1008” जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज के आदेशानुसार कल श्रीविद्यामठ में सुबह 8 बजे से पूज्यपाद द्वारकाशारदा…
Load More