Logo
  • December 1, 2025
  • Last Update January 8, 2025 1:51 pm
  • Noida

Blog

आगरा में एक ग्राम प्रधान के पिता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

आगरा के खेरागढ़ थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर शाम इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के पिता को पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया हैं। एसीपी (खेरागढ़) महेश कुमार ने बताया कि एक गांव के प्रधान के पिता दिलीप कंसाना और उसके साथी सतीश ने महिला का शारीरिक शोषण किया और आपित्तजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस के अनुसार महिला का आरोप…

प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने जनसुनवाई की

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को वाराणसी के जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित…

धूपगुड़ी विधानसभा सीट के उपचुनाव का परिणाम लोगों की जीत : ममता बनर्जी

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने धूपगुड़ी विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपनी पार्टी की जीत को शुक्रवार को ‘‘जनता की जीत’’ बताया। बनर्जी ने विभिन्न राज्यों में सात में से चार सीट पर उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के लिए…

55 नए जिलों में सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग अनिवार्य हुई

नयी दिल्ली, सोने के आभूषणों और कलाकृतियों की अनिवार्य हॉलमार्किंग का तीसरा चरण 16 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के 55 जिलों में लागू हो गया है। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कीमती धातु की शुद्धता के प्रमाण के तौर पर हॉलमार्किंग 16 जून, 2021 तक स्वैच्छिक रूप से लागू थी। उसके बाद सरकार ने चरणबद्ध तरीके से सोने की हॉलमार्किंग को अनिवार्य रूप से लागू करने का…

उत्तर प्रदेश : पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा को राज्य से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है, क्योंकि वह 15 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन के कारण यह सीट खाली हुयी थी और उपचुनाव आवश्यक हो…

मुंबई हवाई अड्डे पर रिश्वत लेने के दोषी दो अधिकारियों को तीन साल की सजा

मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने सीमा शुल्क विभाग के दो पूर्व अधिकारियों को 2018 में कैमरा उपकरण के लिए निर्यात प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में एक फोटोग्राफर से रिश्वत लेने का दोषी ठहराते हुए तीन-तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश एस.एच. ग्वालानी ने आरोपी वासुदेव निनावे और जगदीश मोंडकर को पांच सितंबर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषी ठहराया था।…

हिंदू आस्था के अपमान पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चुप्पी साधे हुए है : रविशंकर

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर तमिलनाडु के उनके सहयोगी द्रमुक के अलावा विपक्षी गठबंधन के अन्य नेताओं द्वारा हिंदू आस्था के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणियों पर “चुप्पी” साधे रखने का आरोप लगाया। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी पूछा कि क्या कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की हाल ही…

भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस ने दिल्ली में रैलियां आयोजित कीं

कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की पहली वर्षगांठ के मौके पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में रैलियां आयोजित कीं, जबकि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पिछले साल सात सितंबर को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने लगभग 4,000 किलोमीटर से अधिक की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की थी।…

पूर्वी लद्दाख में न्योमा बेल्ट पर ‘एयरफील्ड’ का निर्माण करेगा बीआरओ

जम्मू, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) पूर्वी लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण न्योमा बेल्ट में 218 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक ‘एयरफील्ड’ का निर्माण करेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस ‘एयरफील्ड’ की आधारशिला रखेंगे। ‘न्योमा एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड’ का उपयोग 2020 से चीन से जारी गतिरोध के दौरान सैनिकों और सामग्री के परिवहन के लिए किया गया है और वहां…

जी20 : 9-10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने, उतरने की अनुमति नहीं

नयी दिल्ली, जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर नौ और 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8-10 सितंबर को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने देर…
Load More