उत्तर प्रदेश : पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा को राज्य से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है, क्योंकि वह 15 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन के कारण यह सीट खाली हुयी थी और उपचुनाव आवश्यक हो…









